Betul news: मेहरा समाज संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने किया एसपी का स्वागत
जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सामाजिक व अन्य मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

बैतूल। मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संगठन ने जिले की कमान संभालने पर एसपी का अभिनंदन किया। साथ ही उम्मीद जताई कि उनकी पोस्टिंग से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर और मजबूत होगी। संगठन ने सामाजिक व अन्य मुद्दों पर भी एसपी से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समन्वय स्थापित कर जिले में शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक नागले, सारणी नगरपालिका अध्यक्ष मेहरा समाज प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर बर्डे, मध्य प्रदेश सलाहकार जीसी पुवे, उपाध्यक्ष रमेश बेले, प्रदेश संरक्षक डॉ.आईपी पारधे, भाजपा अजा मोर्चा जिला महामन्त्री प्रांतीय सहसचिव संतु सूर्यवंशी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव चंद्रभान बडौदे, गोपाल बिहारे, किशोरी पारधे, डोमा पारधे, सुधा चंद्रा, पिन्टू गोल्डी उजोने प्रमुख रूप से शामिल थे।



