police station siege : आपराधिक गतिविधियों का गढ़ बना सारनी नपा क्षेत्र

Sarni Napa area became a stronghold of criminal activities

मृतक गर्भवती महिला के मामले में सारनी थाने का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी


बैतूल। सारनी नगरपालिका क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और पाथाखेड़ा के वार्ड 15 में मारपीट की घटना के बाद गर्भवती महिला की मौत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मृतक महिला के परिजनों के साथ सारनी थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष,राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सोनी आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र बन रहा अपराधिक गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र में अपराध का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा हैं। वार्डो की गलियों में शराब, गांजा, नशे का कारोबार फल फूल रहा हैं। वहीं पुलिस प्रशासन इक्का दुक्का कार्यवाही कर जिम्मेदारियों से इतिश्री कर रहे हैं और वार्ड की आम जनता भय के माहौल में जीने पर विवश हो रही है। उन्होंने कहा स्थानीय पुलिस प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर जल्दी ही आम आदमी पार्टी और स्थानीय वार्ड वासी सारनी थाना का घेराव कर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग करेंगे।

assembly question : कांग्रेस विधायक के विधानसभा प्रश्न के बाद सामने आया सरकार का असली चेहरायह पढ़े

दलगत राजनीति से उपेक्षा का शिकार हो रहा शहर 

अजय सोनी ने बताया कि आम आदमी पार्टी लगातार अपराधिक गतिविधियों को विगत कई वर्षों से उठाते आ रही हैं चाहें वो शराब का मामला हो,जुआ-सट्टा का मामला हो,कबाडखानो का मामला हो,बेरोजगारी के कारण बढ़ती चोरियों का मामला हो। सभी विषयों पर आम आदमी पार्टी हमेशा मुखर रही है। पाथाखेड़ा सारनी क्षेत्र दोनों में शासकीय उपक्रम के घटते ग्राफ बढ़ते पलायन के कारण लगातार अपराध में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। न इंसान सुरक्षित हैं,न शासकीय भवन सुरक्षित हैं, न शासकीय स्कूल सुरक्षित हैं,न डब्ल्यूसीएल के खाली आवास सुरक्षित हैं,न पॉवर प्लांट के खंडहर आवास सुरक्षित हैं। लगातार गलियों में अपराध बढ़ रहे हैं, सारणी नगर पालिका की जनसंख्या के अनुपात अनुसार पुलिस प्रशासन का अमला भी मौजूद नही है। जन प्रतिनिधियों के द्वारा लगातार चाहें वो रोजगार का विषय हो,शहर की जनता की सुरक्षा का विषय हो हमेशा से ही शहर इन जन सेवकों की दलगत राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार होता आया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button