बाइक से गिरा पुलिस जवान, चेहरे पर आई गंभीर चोटें , जिला अस्पताल में भर्ती
बाइक से गिरा पुलिस जवान, चेहरे पर आई गंभीर चोटें , जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल। बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले गुड़गांव के पास पुलिस का जवान बाइक से अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें जवान को गंभीर चोटें आई हैं । उसे फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करण ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी आठनेर पुलिस लाइन शुक्रवार को विभाग के काम से भैसदही न्यालाय गया हुआ था। शाम को वापस आठनेर आ रहा था तभी गुदगांव के पास पुलिस जवान की बाइक के ब्रेक चिपकने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें युवक को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं । उसे तत्काल आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था परंतु युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।