Betul news: मांझी सरकार का सामाजिक कार्यक्रम 8 अक्टूबर को
मावा नाटे, मावा राज, अन्याय शोषण, अत्याचार विषय पर होगी चर्चा

बैतूल। मांझी सरकार का सामाजिक कार्यक्रम आज रविवार को ग्राम गुरूवा पिपरिया तहसील भैंसदेही में बाजार चौक पंचायत के सामने 12 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमें राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक तथा अपने हक, अधिकार पेसा एक्ट ग्राम सभा मावा नाटे, मावा राज, अन्याय शोषण, अत्याचार एवं अपने मौलिक अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे देव पूजा, राष्ट्रीय वंदना के साथ शुरू किया जाएगा। राष्ट्र ध्वज एवं सैनिक वर्दी के साथ रैली निकाली जायेगी। शाम 6 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि वस्तुसिंग सलाम प्रान्त संचालक भोपाल, रामप्रसाद इवने प्रान्त कोषाध्यक्ष भोपाल, सरवन परते प्रान्त उपकोषाध्यक्ष, आरएन ठाकुर जिला अध्यक्ष भोपाल, मुख्य अतिथि नवरंगसिंग आहके जिला अध्यक्ष बैतूल, रामकिशोर धुर्वे जिला मंत्री बैतूल, राजकुमार उयके जिला सचिव बैतूल एवं जिला प्रतिनिधि मण्डल, तहसील कार्य समिति श्यामलाल धुर्वे भैसदेही, श्यामलाल उयके शाहपुर, मधु मसराम मुलताई, एआर धुर्वे बैतूल, मनोहर परते आमला, बलीराम उयके, राजू अखण्डे उपस्थित रहेंगे। प्रतिनिधि, प्रेसिडेन्ट, सेक्रेटरी, चपरासी एवं महिला मंडल सैनिकगण से अपनी-अपनी खाकी वर्दी में उपस्थित होने का आग्रह किया गया।




