POLICE ACTION : बैतूल में कुख्यात सटोरियों का पुलिस ने जुलूस निकाला

BETUL NEWS : बैतूल। जिले में पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
अपराधियोंके विरूद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र के आदतन व कुख्यात सटोरिये शोऐब पिता मेंहदी हसन उम्र 28 साल निवासी मुर्गी चौक व उसके साथी असद पिता राजिक खान 30 साल निवासी कोठी बाजार के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
दोनों अपराधियों का पैदल जुलूस निकालकर एसडीएम न्यायालय में पेश कर बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई। उपरोक्त दोनों अपराधियों सहित अन्य आपराधियों के विरूद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड के आधार पर जिला बदर कार्यवाही भी प्रस्तावित की जा रही है।




