डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, देर रात तक बना रहा रोमांच .
रामापुरा ढोडरामऊ में आयोजित हुई चिटकोरा और कबड्डी प्रतियोगिता....

बैतूल। ग्राम रामापुरा ढोडरामऊ में तीन दिवसीय जय श्री खारदेव बाबा मेला आयोजित किया गया। मेले में 30 मार्च से चिटकोरा प्रतियोगिता शुरू हुई, जो 31 मार्च शाम तक चली। चिटकोरा प्रतियोगिता में पहले स्थान के लिए 7771 रुपये का पुरस्कार महेन्द्रसिंह इरपाचे जनपद सदस्य, रामेश्वर अखण्डे सरपंच टोडरामऊ और बिसराम काजले उपसरपंच ढोडरामऊ की ओर से दिया गया। दूसरे स्थान के लिए 6661 रुपये मेला आयोजन समिति की ओर से दिए गए। तीसरे स्थान के लिए 5551 रुपये सुरेन्द्र यादव, मनिराम काजले और कमलेश काजले की ओर से रखे गए।
चौथे स्थान के लिए 4441 रुपये संसुराम लविस्कर रामापुरा, पुनमसिंह कलमे रामापुरा और मुलजी चौहान रामापुरा द्वारा दिए गए। पांचवे स्थान के लिए 3331 रुपये रामगोपाल कलमे शिक्षक रामापुरा और बिहारी काजले शिक्षक ढोडरामऊ की ओर से दिए गए। छठे स्थान के लिए 2221 रुपये अमरलाल मवासे, हरिराम मवासे और मंशाराम लविस्कर की ओर से दिए गए। सातवें स्थान के लिए 1551 रुपये बुधराम कास्दे वस्त्र भंडार और प्रेमलाल लविस्कर रामापुरा द्वारा दिए गए।
इसके अलावा 1501 रुपये का पुरस्कार चिरौंजीलाल यादव शिक्षक ढोडरामऊ और बलवंत यादव पाण्ड्रासेल द्वारा दिया गया। 1111 रुपये का पुरस्कार गुलाब यादव ऑटो पार्ट्स पाण्ड्रासेल की ओर से रखा गया। साज-सज्जा जय मां साज सजावट काजले टेन्ट हाउस और कमलेश काजले द्वारा की गई। 1111 रुपये का पुरस्कार नीलकंठ युवा समिति खेड़ापुरा तथा 1111 रुपये का पुरस्कार रामभरोष काजले पंच रामापुरा की ओर से रखा गया।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सपना इलेक्ट्रॉनिक्स सनुपसिंह यदुवंशी बानापुरा और मनोज भजन स्टूडियो मनोज यादव टिमरनी द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रकाश धुर्वे डिप्टी, बिहारीलाल काजले शिक्षक और सीताराम लविस्कर शिक्षक बारासेल ने किया। मण्डलियों को पारंपरिक वेशभूषा के साथ आने और आदिवासी नृत्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे, जबकि मण्डलियों के लिए भोजन व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई।
इसी के साथ 29 मार्च से डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पहले स्थान के लिए 5551 रुपये का पुरस्कार शैलेश काजले आपरेटर, विजय कास्दे, नितिन काजले, सुभाष काजले और संजू लविस्कर की ओर से दिया गया। दूसरे स्थान के लिए 4441 रुपये दिनेश कहार किराना स्टोर, गणेश विश्वकर्मा कमलेश काजले ठेकेदार और मुकेश कलमे रामापुरा द्वारा दिए गए। तीसरे स्थान के लिए 3331 रुपये विनोद कलमे शिक्षक, सुनिल कुमरे ढोडरामऊ और रामविलास काजले खेड़ापुरा की ओर से दिए गए।
चौथे स्थान के लिए 2221 रुपये निलेश काजले रामापुरा और ललन मवासे रामापुरा द्वारा दिए गए। पांचवे स्थान के लिए 1501 रुपये अशोक कलमे रामापुरा और सज्जनसिंह मवासे रमापुरा द्वारा दिए गए। 1101 रुपये का पुरस्कार तुलसीराम पप्पू काजले मिस्त्री रामापुरा तथा 1001 रुपये का पुरस्कार राहुल काजले रामापुरा और रामू लविस्कर रामापुरा की ओर से दिया गया। मैच रेफरी रामेश्वर बारस्कर, जयपाल इरपाचे और विनोद यादव रहे।
कबड्डी आयोजन समिति में निलेश काजले, ललन मवासे, शैलेश काजले, विजय कास्दे, नितिन काजले, सुभाष काजले, संजू लविस्कर, अशोक कलमे, कमलेश काजले, मुकेश कलमे, विनोद कलमे, सुनिल कुमरे, रामविलास काजले, राहुल काजले, तुलसीराम पप्पू काजले, सज्जनसिंह मवासे, रामू लविस्कर, सुखदेव कलमे, सनकेश चौहान और भगवानसिंह कासदे ने जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गंगा उइके क्षेत्रीय विधायक, मंगलसिंह धुर्वे पूर्व विधायक, श्रीमती विलकिश विरेन्द्रप्रताप बारस्कर जिला पंचायत सदस्य और विशालसिंह ठाकुर भाजपा नेता मौजूद रहे। अंत में समस्त ग्रामवासी रामापुरा ढोडरामऊ और आयोजन समिति ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।




