पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
डायनेमिक्स फिटनेस ने कराया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन, निकाली तिरंगा बाइक रैली

बैतूल। डायनेमिक्स फिटनेस ग्रुप ने दो दिवसीय आयोजन के जरिए युवाओं को फिटनेस, खेल और देशभक्ति से जोड़ने की अनूठी पहल की। 14 अगस्त को डायनेमिक्स फिटनेस जिम की प्लेटिनम ब्रांच, गंज में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई, वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन फ्लैग बाइक रैली निकाली गई। दोनों आयोजनों में युवाओं और खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर से पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, सप्लीमेंट और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर निकली इंडियन फ्लैग बाइक रैली सुबह 7 बजे डायनेमिक्स फिटनेस की प्लेटिनम ब्रांच से शुरू होकर सापना रिसॉर्ट तक पहुंची। तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने शहर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। रैली में पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था और सभी प्रतिभागियों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया था।
रैली के समापन पर सापना बोट क्लब रिसॉर्ट में प्रतिभागियों के लिए शानदार लंच की व्यवस्था की गई। दोनों आयोजनों की सफलता पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने डायनेमिक्स फिटनेस की पूरी टीम को बधाई दी।





