Politics news: रविदास समाज के सैकड़ो सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता

समिति के जिला अध्यक्ष मुकेश झारे के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन


विधायक द्वारा रविदास जयंती पर की गई घोषणाओं से प्रभावित हुआ समाज

बैतूल। भाजपा के स्थापना दिवस पर संत शिरोमणि रविदास समाज विकास समिति के पदाधिकारियों सहित समाज के सैकड़ो लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संत रविदास जी महाराज के सम्मान को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा रविदास समाज के हित में रविदास जयंती पर की गई घोषणा से प्रभावित होकर रविदास समाज विकास समिति के पदाधिकारियों में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
समिति के जिला अध्यक्ष मुकेश झारे ने बताया देश में रविदास समाज के उत्थान की बात कांग्रेस ने बहुत की लेकिन जमीन पर कोई कार्य समाज के हित में और संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए नही किए गए। लेकिन देश में नरेंद्र मोदी द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की ख्याति देश में बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में पहली बार सागर के बड़तूमा में सौ करोड़ की लागत से भव्य मंदिर और संग्रहालय बनाया जा रहा है जो देश में पहले कभी नही हुआ। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास जी की जन्म स्थली सीरगोवर्धन में भव्य प्रतिमा स्थापित की है।
कांग्रेस से नाराजगी का यह है कारण
श्री झारे ने बताया कि बैतूल जिले में रविदास समाज लंबे समय से अपने सामाजिक कार्यों के लिए मंगल भवन बनाने के लिए प्रयास कर रहा है, इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं से कई बार गुहार भी लगा चुके थे, लेकिन बैतूल के चक्कर रोड पर समाज की ज़मीन पर दबंग कांग्रेसी नेता ने अतिक्रमण कर रखा है जिसे हटाने में किसी भी कांग्रेसी नेता ने समाज की मदद नहीं की जिससे भी समाज नाराज था। इन सभी दिक्कतों को लेकर बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल से समाज के लोगों ने चर्चा की। उन्होंने समाज की मांगो पर गंभीरता से विचार किया और आश्वासन दिया कि समाज की हर जरूरत को प्राथमिता से पूरा करवाया जाएगा। विधायक हेमंत खंडेलवाल से हुई सार्थक बातचीत के बाद समाज के जिला अध्यक्ष सहित सभी सामाजिक लोगों ने एक साथ भाजपा में जाने का निर्णय लिया। 6 अप्रैल को भाजपा भवन में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पंहुचकर रविदास समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में जिला अध्यक्ष मुकेश झारे, पूर्व जिला अध्यक्ष फत्तूलाल मोहबे, भरत बड़खाने, लक्ष्मीकांत बिंझाड़े, ब्लाक अध्यक्ष सुनील मोहबे, धनराज मोहबे, शेषराव मोहबे, सुनील असवारे, संजय असवरे, सागर बिंझाडे, देव मोहबे, अनिल असवारे, महेश मोहबे, निलेश झारे, प्रकाश झारे, योगेश मोहबे, सुरेश बरथे, दिनेश सराठे, शिवा बामने सहित सैकड़ों सामाजिक लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button