एनएमओपीएस बैतूल में पी.बी. आनंद धुर्वे को मिली अहम जिम्मेदारी एवं श्री श्याम देव ब्रह्माने जी को अज़ाक्स का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी ।

कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को धार देने नई टीम का गठन।

बैतूल। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) बैतूल इकाई ने संगठन विस्तार करते हुए स्वास्थ्य विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। जिलाध्यक्ष रवि सरनेकर द्वारा जारी मनोनयन आदेश में स्वास्थ्य विभाग कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 पी.बी. आनंद धुर्वे को संगठनात्मक दायित्व जिला उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि पी.बी. आनंद धुर्वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए संगठन के नियमों एवं पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। श्री श्याम देव ब्रह्माने जी को अज़ाक्स का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त विभागों और मेहरा समाज संघ के जिलाध्यक्ष श्री संतु सूर्यवंशी जी और समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।

एनएमओपीएस ने स्वास्थ्य विभाग से संजीव लोखंडे को विभागीय जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रकरी मौसिक, राजेंद्र कटारे,जितेन्द्र डेंगे, अभिजीत जलताई, राहुल बारस्कर, अंकित मर्सकोले, पल्लवी दुबारे, गंगाराम धुड़ाले, रवि अनुलकर, दिशा श्रीवास्तव, दिलीप वरवड़े, धनराज पाटिल, डॉ. केदार सिंह जाटव, नीलेश दवन्दे, अनिल देशमुख, प्रकाश मकोड़े, सतीष धुर्वे, संतु सूर्यवंशी, मोटू मोरले, जे.पी. कुहारिया, संदीप सूर्यवंशी, गोपाल बिहार, धारासिंह धुर्वे और श्यामदेव ब्राह्मने को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नवमनोनीत टीम कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के साथ पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। यह नियुक्तियां एनएमओपीएस बैतूल की प्रांतीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button