Big News : रिश्वत कांड में फंसे डा सुरेश बौद्ध जाटव को पद से हटाया, डा बारंगा को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा

Betul News : बैतूल। रिश्वत कांड में फंसे डा सुरेश बौद्ध जाटव को आखिरकार सीएमएचओ के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर डा अशोक बारंगा को सीएमएचओ का प्रभार सौंप दिया गया है। दरअसल 10 अगस्त को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में लैब टेक्रीशियन राधा गोविंद शुक्ला को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। यह रिश्वत की राशि शुक्ला के द्वारा भौंरा में स्थित डॉ. महेश पाटनकर के निजी क्लीनिक के पंजीयन दस्तावेजों में उनके भतीजे डॉ. सागर पाटनकर का नाम जोडऩे के लिए सीएमएचओ डा सुरेश बौद्ध जाटव के कहने पर ली गई थी। रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की थी।
- Lokayukta Team Caught : सीएमएचओ बैतूल के लिए रिश्वत ले रहा था लैब टेक्नीशियन, लोकायुक्त टीम ने पकड़ा
रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त ने सीएमएचओ डा सुरेश बौद्ध जाटव को मुख्य आरोपी बनाते हुए प्रकरण दर्ज किया था। रिश्वत कांड के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डा सुरेश बौद्ध जाटव को न तो निलंबित किया गया था और न ही उन्हें पद से हटाया गया था। 24 अगस्त को ूमुख्यमंत्री बैतूल जिले के दौरे पर आ रहे हैं उसके पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग ने आखिर उन्हें पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, मध्यप्रदेश के संचालक (प्रशासन) दिनेश श्रीवास्तव के द्वारा 23 अगस्त को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग भोपाल द्वारा डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव, शिशुरोग विशेषज्ञ, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल, के विरूद्ध लोक आयुक्त कार्यालय का पृ. क्र. 2668/ वि.पुस्था. / संभाग भोपाल, दिनांक 11.08.2023 में पंजीबद्ध प्रकरण अपराध क्रमांक 183 / 2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधित अधिनियम 2018 के परिपेक्ष्य में म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क एफ-11-19/2011/1-10 भोपाल दिनांक 23.02.2012 में उल्लेखित प्रावधान / नियमानुसार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल को एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से अन्य आगामी आदेश तक प्रस्थापित कर जिला चिकित्सालय राजगढ़ में शिशुरोग विशेषज्ञ के रिक्त पद पर पदस्थ किया जाता है।

डॉ. अशोक बारान्गा, प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला बैतूल को एतद् द्वारा अस्थाई रूप से अन्य आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल का प्रभार सौंपा जाता है।




