पंकज सिंह सिसोदिया को मिली “पी.एच.डी” की उपाधि

बैतूल। श्री बालाजी इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, 8वा मिल, बैतूल में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज सिंह सिसोदिया को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई l
पंकज ने डॉ.विजय भंडारी एवं डॉ. जी.एफ.अंसारी के मार्गदर्शन में “मशीन लर्निंग बेस्ड डायनेमिक रिसोर्स एलोकेशन इन इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की l
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,धर्मपत्नी,भाई बहन एवं श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के उनके साथियो को दियाl




