हनुमान जन्मोत्सव पर सोनाघाटी हनुमान मंदिर में जलेंगे 501 घी के दीप।
1 अप्रैल रात 8 बजे होगा दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम श्रद्धालु स्वयं आकर कर सकेंगे दीप प्रज्ज्वलित । पितरों के निमित्त दीप जलाने का अवसर।

बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 1 अप्रैल को सोनाघाटी स्थित हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत रात्रि 8 बजे 501 घी के दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
आयोजन से जुड़े पुरुषोत्तम गंगावानी ने बताया कि श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त दीप प्रज्ज्वलित कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक लोगों को स्वयं मंदिर पहुंचकर दीप जलाना होगा। दीप प्रज्ज्वलन में भाग लेने के लिए श्रद्धालु दिए गए मोबाइल नंबर 9826311697 पर संपर्क कर सकते हैं।




