मां भगवती की सेवा से मिलती है भक्ति और मुक्ति : नित्या किशोरी शर्मा।

कथा समापन पर हुआ भंडारा, महिला मंडल की रही सक्रिय भूमिका।

बैतूल। आठनेर स्थित विकास नगर में आयोजित देवी महापुराण कथा के नवम दिवस कथा वाचिका नित्या किशोरी शर्मा ने श्रद्धालुओं को मां भगवती की भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि मां की सच्चे मन से आराधना करने से व्यक्ति को भक्ति और मुक्ति दोनों की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा स्वयं को सेवक और मां भगवती को अपना स्वामी मानना चाहिए, तभी जीवन सफल बनता है।

कथा के दौरान नित्या किशोरी शर्मा ने सत्यवान-सावित्री की कथा का वाचन करते हुए कहा कि संसार का सबसे बड़ा धन संतोष धन होता है। यदि मनुष्य के जीवन में भगवान की भक्ति आ जाए तो उसके सभी कष्ट स्वतः समाप्त होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई करने वाला व्यक्ति अपने परिवार और बच्चों को भी सत्य और संस्कारों के मार्ग पर चलाना सिखाता है।

कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ता महिला मंडल ग्रुप कान्हा की मुरली की सदस्य दीपा साहू, कविता पांडे, लक्ष्मी पटैया, मनीषा सोनी, कंचन मालवी, गीता कदम, रिंकी पानकर, रिंकी सूर्यवंशी, मोहिनी मालवी, सुशीला गलफट, मंदा खाड़े, सुनीता डोंगरे और रीना आजाद ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button