NYK news: युवा सप्ताह अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
एकल नृत्य में कनिका साहू प्रथम स्थान पर रही

बैतूल। नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक भैंसदेही में स्वयंसेवक सतीष सलामे, विनीत धोटेकर व सभी एनवीवाई, स्वयंसेवक, युवा मंडलों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडलों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समूह नृत्य में प्रथम स्थान लोक कला संस्कृति डांस ग्रुप, द्वितीय गोंडी स्टार डांस ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज बैतूल रहा। एकल नृत्य में कनिका साहू प्रथम स्थान पर रही। शासकीय कन्या शाला बैतूल के शिक्षक महेश गुंजेले एवं समाजसेवी सुशील उदयपुरे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। लोक नृत्य पर आधारित गीत एवं पारंपरिक वेशभूषा पर यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवक डालेंद्र वागद्रे, कीर्ति साहू, दिनेश इडपाचे, राकेश मन्नासे, तुषार यादव, राजेश्वरी, रामदीन, अंकित मोहकार एवं अन्य सभी युवा मंडलों का सहयोग रहा।




