Nsui Niyukti News : एनएसयूआई बैतूल जिला अध्यक्ष बने जैद खान
Nsui Niyukti News: Zaid Khan becomes NSUI Betul district president
बैतूल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने प्रदेश में 52 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जारी लिस्ट के अनुसार युवा नेता जैद खान को बैतूल जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि जैद खान पूर्व में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रहे, अब उन्हें जिला अध्यक्ष की कमान मिली है। जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, जिले के चारों कांग्रेसी विधायकों की अनुशंसा पर जैद खान को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्री खान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान कट्टर समर्थक माने जाते है। उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि युवा नेता जैद खान समय-समय पर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाते हैं और निराकरण करवाते हैं। युवा जिंदादिली और उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया हैं, मैं पुरी मेहनत व लगन से संगठन के लिए कार्य करते हुए छात्रों के हर समस्या के समाधान के लिए हर समय हाजिर रहूंगा।