Gangaur Teej is a festival of good fortune: शोभायात्रा के साथ किया गणगौर माता का विसर्जन

गणगौर तीज सौभाग्य का पर्व: साक्षी शर्मा


बैतूल। सर्व समाज द्वारा गणगौर तीज के अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कोठी बाजार दुर्गा मंदिर और कृष्ण मंदिर होते हुए गणगौर माता की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। पूरे मार्ग में महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ नाचते-गाते गणगौर माता की स्तुति की। शोभायात्रा के बाद गणगौर माता का विसर्जन अभिनंदन सरोवर में विधिवत रूप से संपन्न किया गया।
सनातन ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष साक्षी शर्मा ने बताया कि गणगौर तीज सौभाग्य का पर्व है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए पूरे विधि-विधान के साथ मनाती हैं। उन्होंने कहा कि गणगौर माता सभी को सुहागन बनाए रखें और यह परंपरा इसी तरह उत्साहपूर्वक चलती रहे।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने पारंपरिक गणगौर गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उत्सव में प्रमुख रूप से ममता भट्ट, सुरभि भट्ट, कावेरी शर्मा, नीलम गुप्ता, शकुन कोकाश, चित्रा कावले, मीनाक्षी सोनी, वंशिका शर्मा, प्रियंका सोनी, खुशबू सोनी, वीणा पांडे, प्रियंका शर्मा, नीमा कावले सहित करीब 100 महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने नृत्य और भक्ति गीतों के माध्यम से गणगौर माता को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की और मंगलकामना करते हुए इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button