Crime News: खेत के कुंए का पानी बना रिश्तेदारों के संघर्ष का कारण, मारपीट में 10 लोग घायल

Betul News: बैतूल। खेत में दो परिवार के बीच एक कुंए से ही सिंचाई का पानी लेने की सहमति के बाद भी संघर्ष की नौबत आ गई। दीपावली के दिन दोनों के परिवार के सदस्यों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें 10 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बघोली का है।
रविवार सुबह कुएं के पानी  को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद बढ़ाते बढ़ाते मारपीट तक पहुंच गया जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और चाकू चले जिसमें 10 लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह  बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बघोली में कुएं से पानी लेने लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद की मुख्य वजह यह थी की एक पक्ष कुएं से सिंचाई के लिए पानी लेना चाह रहा था और दूसरा पक्ष उन्हें कुएं से पानी लेने के लिए रोक रहा था।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ और विवाद बढ़ते बढ़ते बात मारपीट तक पहुंच गई जिसमें जमकर चाकू चले और इस मारपीट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष के प्रवीण गायकवाड उम्र 31 वर्ष, गगन गायकवाड उम्र 28 वर्ष,  हर्षित गायकवाड उम्र 21 वर्ष, रमेश गायकवाड़ उम्र 65 वर्ष और दूसरे पक्ष में घायल सतीश गायकवाड, हेमलता गायकवाड, अभिषेक गायकवाड, हिमांशु गायकवाड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button