भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस आज, जिला मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन…

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज 25 फरवरी को देशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में बैतूल जिला मुख्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय श्रम मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंजाब गायकवाड़ ने बताया कि केंद्र के निर्देशानुसार यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवं अध्यक्ष सम्पत दरवाई ने बैतूल जिले के समस्त श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाएं।




