भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रयास से डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिसर का होगा कायाकल्प
विधायक निधि से स्वीकृत राशि से पेविंग ब्लॉक, बाउंड्रीवाल और बैठने की व्यवस्था

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन
विकास कार्य की हुई औपचारिक शुरुआत
आठनेर। नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य की औपचारिक शुरुआत सोमवार 16 फरवरी को भूमि पूजन के साथ की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा विधायक निधि से पांच लाख रुपये की राशि इस कार्य के लिए स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि से परिसर में पेविंग ब्लॉक लगाए जाएंगे, बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा तथा बैठने के लिए कुर्सियों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सौंदर्यकरण कार्य पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ और सुसज्जित वातावरण में बैठने की व्यवस्था उपलब्ध होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राठौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जीतपूरे, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुभाष प्रजापति, इंजीनियर राजेश भिकोंडे, समिति अध्यक्ष रूपेश डोंगरे, डॉ. ज्ञानदेव माथनकर, कैलाश आजाद, रमेशचंद्र गायकवाड, मारुति तायडे, पंजाबराव लोखंडे, सुखदेव तायडे, विजय गायकवाड, अन्नाभाऊ साठे समिति अध्यक्ष विजय डोंगरे, सुभाष दौड़के, बाबूराव डोंगरे, उत्तम डोंगरे, संत रविदास समिति अध्यक्ष राजेश इंगले, गुड्डू वाडेकर, कृष्णा काटोलकर, मारुति महाले एवं वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसे नगर के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य बताया।




