दर्दनाक हादसा: दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, पूजा कर घर लौटते वक्त हुई दुर्घटना

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम हथनोरा के पास दो बाइक की अचानक आपस में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक सवार 56 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर घटना की जांच शूरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पिता सक्कू कहार उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मोरखा थाना बोरदेही बुधवार रात में पूजा करने के लिए बासनेर गया हुआ था। पूजा करके अपनी बाइक से वापस अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में हथनोरा के पास अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी । जिसमें राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने घायल को गंभीर हालत में बोरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।




