Crime News : बैतूल शहर के बीच अवैध शराब भट्टी चलाने वाले सतनाम सिंह सरदार पर मामला दर्ज
बैतूल कलेक्टर को शराब की बदबू आने पर हुआ शराब बनाने के अड्डे का खुलासा

Crime News : बैतूल। नगर के सदर क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बनाने और उसे बेचने के मामले में आबकारी एवं पुलिस ने सतनाम सिंह सरदार के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी एवं गंज पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जमीन के भीतर गाड़कर रखे ड्रमों से करीब 900 किलो महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया था। इसके अलावा पुलिस ने शराब से भरी पांच कैन, कार में रखी करीब 100 लीटर शराब जब्त की गई थी।
- Big Action : बैतूल कलेक्टर काे शराब की बदबू आई, ढुंढवाया तो शहर के बीच मिला अवैध शराब बनाने का अड्डा
आबकारी विभाग के द्वारा आरोपित के खिलाफ अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण करने पर धारा 34 एफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह गंज थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 34-2 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।आबकारी विभाग के निरीक्षक डीके भादे ने बताया कि सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की गई थी। इसमें बड़ी मात्रा में महुआ लाहन मिला। मौके पर शराब का निर्माण करने के लिए भट्टी पाई गई।
आरोपी के घर में जब तलाशी ली गई तो शराब निर्माण करने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री भी बरामद हुई थी। आरोपी सतनाम के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इस बार संयुक्त कार्रवाई की गई है। इधर गंज थाना प्रभारी ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एवं कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।




