प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन चिचोली की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न।  संभागीय अध्यक्ष के निलंबन पर निंदा प्रस्ताव पारित।

बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन तहसील शाखा चिचोली जिला बैतूल की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन 11 मार्च को किया गया। कार्यक्रम में जिला शाखा बैतूल से जिला अध्यक्ष एस एल कड़वे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश मालवीय, टी एस राजपूत, विनोद नारायण पाल और जिला सचिव एससी हजारे उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारियों और तहसील अध्यक्ष मुरली कुमार आर्य की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद तहसील अध्यक्ष आर्य ने आगंतुक पदाधिकारियों का तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने उपस्थित पेंशनर साथियों को संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया और अपने विचार रखे।

बैठक के बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों और जिला शाखा बैतूल से आए पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संभागीय अध्यक्ष के निलंबन मामले में निंदा प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम में तहसील शाखा चिचोली के लगभग आधा सैकड़ा पेंशनर साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button