अपराधिक प्रवृत्ति के कोटवार की नियुक्ति का ग्रामीणों ने किया विरोध

अपराधिक प्रवृत्ति के कोटवार की नियुक्ति का ग्रामीणों ने किया विरोध


बैतूल। भीमपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरा में पदस्थ रहे पूर्व कोटवार की ग्राम में पुनः नियुक्ति के विरोध में मंगलवार को आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोटवार की नियुक्ति निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर वर्तमान में अस्थाई रूप से पदस्थ ग्राम कोटवार रमेश पिता मिश्रीलाल नागले को ग्राम कोटवार खैरा के पद पर यथावत रखने की गुहार लगाई।
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण जीवन, जंगली, भैयालाल, मंगरु, बाबूलाल, चेतराम, सुखराम, खेमलाल, सूरनलाल, रामलाल, बिसन, रामसू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पदस्थ रहे कोटवार रामकिशोर पिता बिहारीलाल के खिलाफ महोदा थाना में मारपीट, दुराचार जैसे संगीन अपराध दर्ज हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खैरा के अंर्तगत जामुनढाना, आठवा, डुलीयाकोल, झाराढाना शामिल है। पंचायत खैरा में रामकिशोर बिहारीलाल पूर्व में कोटवार पद पदस्थ था। थाना मोहदा के रिकार्ड अनुसार रामकिशोर के खिलाफ वर्ष 2001 से 2017 तक मारपीट दुराचार सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है। जिस कारण से अनावेदक रामकिशोर को कोटवारी पद से वर्ष 2017-18 में हटा दिया गया था। अनावेदक रामकिशोर द्वारा बही पट्टा, ऋणपुस्तिका बनाने के नाम पर पैसे लिये जाते थे, शासन की योजनाओं के संबंध में कोई जानकरी नही देता था। ग्राम पंचायत में मासिक बैठक के संबंध में मुनादी भी नही करता था। ग्रामवासी अनावेदक रामकिशोर के भय व अत्याचार से बहुत परेशान है, ग्रामवासी पंचायत खैरा में कोटवार पद पर रामकिशोर को नही रखना चाहते है। वर्तमान कोटवार रमेश पिता मिश्रीलाल नागले को कोटवारी पद पर रखना चाहते है। ग्रामीणों का कहना है अनावेदक रामकिशोर के गांव में पुनः कोटवार पद पर नियुक्त होने के बाद गांव में फिर पहले जैसी स्थिति निर्मित हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button