बैतूल के मेहरा समाज संगठन को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।
सामाजिक कार्यों और संगठन क्षमता के लिए संतु सूर्यवंशी को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान।

बैतूल। मेहरा समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में बैतूल जिले ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के दम पर पूरे मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई। सम्मेलन में बैतूल संगठन को प्रदेश में प्रथम स्थान प्रदान किया गया, वहीं जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी को समाज उत्थान, संगठन क्षमता और सक्रिय सामाजिक कार्यों के लिए मेहरा भूषण सम्मान, शील्ड एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनका भव्य स्वागत भी किया गया।
सम्मान प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश वट एवं जागेश्वर सूरजे के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में मौजूद प्रदेश पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं ने संतु सूर्यवंशी की कार्यशैली, समाज सेवा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने कहा कि बैतूल संगठन की एकजुटता और सक्रियता आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
सम्मेलन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी की अनुशंसा पर छननू बेले को प्रदेश अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष तथा जी सी पूर्वे को प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस उपलब्धि पर बैतूल जिले के समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। सम्मेलन में बैतूल जिले से अशोक, लखन नागले, रूपलाल आठोले, जगदीश कोगे, अजय बचले, चोलाराम, राजेंद्र आठोले, राम, रंजीत, चंद्रकिशोर, रम्मू बेले, गंगाराम घोड़ाहे, गोपाल बिहारे, चंद्रभान बडौदे, कमलेश बडौदे, द्वारकाप्रसाद गोहे, हीराजी गाठे, रामलाल, बब्बू, भागवती उपराले, गंगा गोरपड़े, मनका बीसोने, कमलेश पारदे, हेमराज नागले, उर्मिला प्रेमलाल बिसोने, विनोद, विकास बिसोने, कम्मो पीपरदे, ललिता बीसोने, वर्षा सूर्यवंशी, बबीता, हरेंद्र उपराले सहित जिले भर से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।




