साईंखेड़ा में 5 जुलाई को होगा सामूहिक विवाह ।

कन्यादान महोत्सव को लेकर घर-घर दे रहे निमंत्रण ।  विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन जारी।

बैतूल। कुन्बी समाज सेवा संगठन बैतूल के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई को साईंखेड़ा में आयोजित होने वाले 13वें कन्यादान महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के शुभारंभ स्वरूप थाना प्रांगण साईंखेड़ा में भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। ध्वज स्थापना के साथ ही घर-घर आमंत्रण देने का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे पूरे गांव में महोत्सव को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है।

ग्राम सरपंच हेमराज गावंडे ने कहा कि कन्यादान महोत्सव का साईंखेड़ा में आयोजन होना गांव के लिए सौभाग्य की बात है। भूमि पूजन कार्यक्रम में कन्यादान महोत्सव आयोजन समिति थाना साईंखेड़ा के सदस्यों के साथ कुन्बी समाज सेवा संगठन बैतूल के जिलाध्यक्ष यशवंत मानकर, कुन्बी समाज ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई निलेश ठाकरे, उत्तमराव गायकवाड, प्रताप पांसे, राम देशमुख, भास्कर मगरदे, प्रियंका ठाकरे सरपंच, बाली महाले सरपंच, श्रीमती जयश्री पाटनकर जनपद सदस्य, माया वागद्रे, रेखा धोटे, रमा धोटे, दुर्गा धोटे, सत्यभामा घोडकी, विशाल डोंगरे, जयश्री डोंगरे सरपंच, अल्का लिखितकर, लता देशमुख, वर्षा वाघमारे, माधुरी मानकर, रीता वाघमारे, रेखा माकोडे, सुशिला देशमुख, भोजराव साबले, यादोराव देशमुख, संजय माकोडे, राहुल देशमुख, हेमराज गावंडे सरपंच, पांडुरंग देशमुख, हरिभाऊ माकोडे, करण कोसे, उमेश माकोडे, रमेश माकोडे, गुणवंत बरडे, देवगिरी जी महाराज, देवेन्द्र माकोडे, परसराम बर्डे, राहुल अडलक, राहुल माकोडे, संदीप देशमुख, रवि नावंगे, रूपेन्द्र गावंडे, सुधाकर दवंडे एवं साहेबराव गावंडे सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने विवाह योग्य युवक-युवतियों से कन्यादान महोत्सव में सहभागिता के लिए 2 जुलाई तक पंजीयन कराने की अपील की है। इच्छुक परिवार मोबाइल नंबर 9425006683, 9301518855, 6260353911 एवं 7828172677 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button