अजाक्स संगठन ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र वरकड़े का किया स्वागत

जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे के नेतृत्व में की सौजन्य भेंट, आमला और बैतूल ब्लॉक पदाधिकारियों ने भेंटकर दिया गुलदस्ता


बैतूल। अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे के नेतृत्व में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र वरकड़े का सौजन्य भेंट कर गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न तहसील एवं ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे और नवपदस्थ अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आमला तहसील अध्यक्ष राजाराम नागले, आमला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रेखा धुर्वे, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उपराले, बैतूल तहसील अध्यक्ष श्रीमती कल्पना परते तथा श्रीमती कविता धुर्वे विशेष रूप से मौजूद रहीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रेखा धुर्वे, कांति धुर्वे, रिंदो धुर्वे, रेखा नागले, वंदना इवने, मोना परते, श्री राजाराम नागले, दवत सिंह धुर्वे, दिनेश सोनारे, आजबराव कासदे, राजू उइके, श्यामसिंह धुर्वे, नत्थू उइके, रामानंद बेले, देवानंद धुर्वे, गोपाल सिंह उइके, कन्हैयालाल इवने बैतूल एवं हरिशंकर धुर्वे बैतूल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button