34 वर्ष की सेवा पूर्ण कर प्राचार्य मधु कुमार माकोड़े सेवानिवृत्त।

 

बैतूल। जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत हाई स्कूल खंडारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी में पदस्थ प्राचार्य मधु कुमार माकोड़े 34 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रसायन शास्त्र के लेक्चर के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत छत्तीसगढ़ के शासकीय उमावि भानुप्रतापपुर जिला बस्तर से की, इसके बाद शासकीय आदर्श उमावि फरसगांव जिला बस्तर, जिला बड़वानी, शासकीय कन्या उमावि चिचोली में सेवाएं दीं और वर्तमान में एकीकृत शासकीय हाई स्कूल खदारा में पिछले 14 वर्षों से प्राचार्य के रूप में कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल में उनके द्वारा शिक्षित अनेक छात्र-छात्राएं आज विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हैं।

सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंगल सिंह धुर्वे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश मानकर, शिक्षक संघ जिला बैतूल के सचिव मदन यादव, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सदस्य रेवाराम उईके, ग्राम सरपंच, सचिव, खंडारा संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य चिखलीमॉल आनंद साहू सहित सभी ने मधु कुमार माकोड़े के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफल सेवा यात्रा पर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button