मंडी भाव बैतूल : सोयाबीन और मक्का के दामों में आ रही लगातार गिरावट
Today Betul Mandi Bhav

Betul News : बैतूल। कृषि उपज मंडी में अचानक मक्का और सोयाबीन के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। इस गिरावट के कारण किसान बेहद चिंतित होने लगे हैं। मक्का के दाम बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को अब अधिक दर पर मंडी में उपज न बेचने के निर्णय पर पछतावा हो रहा है। मंगलवार को बैतूल की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के दाम न्यूनतम 4500 रुपये से लेकर अधिकतम 5105 रुपये के बीच रहे। मक्का के दाम भी न्यूनतम 1730 रुपये से लेकर अधिकतम 1935 रुपये के बीच रहे।
गेहूं की कीमतों में भी लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को कृषि उपज मंडी बैतूल में गेहूं की आवक 9575 बोरा की हुई और दाम न्यूनतम 1811 रुपये से लेकर अधिकतम 2400 रुपये के बीच रहे।
देखें किस उपज की कितनी आवक और भाव क्या रहे:





