Blind Murder : महाराष्ट्र के म्यूजिक टीचर की बेटी – दामाद ने हत्या कर बैतूल जिले मेंं बाथरूम में जलाया शव

कार की डिक्की में शव रखकर घूमते रहे और मौका देखकर जलाकर हुए फरार

Blind Murder :  बैतूल। महाराष्ट्र के गाेंदिया जिले में रहने वाले म्यूजिक टीचर की बेटी और दामाद ने मारपीट कर हत्या कर दी और शव को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में चिचंडा गांव के पास बंद पड़े ढाबे के बाथरूम में जला दिया।जला हुआ शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही थी। मृतक की उंगली में पाई गई एक अंगूठी ही सुराग के रूप में पुलिस के हाथ आई थी।अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक सफेद रंग की कार संदिग्ध हालत में आते-जाते नजर आई। इस एक सुराग के आधार पर पुलिस ने चार माह के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया।

बैतूल एसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 फरवरी 2024 को ग्राम चिचंडा सरपंच अंकित कालभोर द्वारा पुलिस को सूचना दी थी कि बंद पडे क्रेजी फूड ढाबा के बाथरूम के अंदर एक जली हुई लाश पडी है। पूरी तरह जली हुई होने से देखने मे समझ नही आ रहा था कि मृतक पुरूष है या महिला। विवेचना के दौरान मृतक का पी.एम भोपाल पैनल से कराया गया ।पी.एम. रिपोर्ट मे डाक्टर द्वारा मृतक मिडिल एज (40-60) एवं मृतक के बालों की लम्बाई 12 सेमी. तक होना बताया।

हत्या करने वाले बेटी -दामाद

सीसीटीवी में कैद हुई कार तो खुला राज

पुलिस ने कर घटना स्थल के आस- पास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो कार क्रमांक एमएच 35 एजी 1359 संदिग्ध पाया गया। कार किरन पति पुरषोत्तम कावले निवासी ए-2 अष्टविनायक अपार्टमेंट वार्ड नं. 11 जैन रिसोर्ट कालोनी तहसील गोरेगांव जिला गोंदिया महाराष्ट्र का रजिस्टर्ड होना पाया गया। वाहन मालिक के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने टीम गोंदिया पहुंची तो पता चला कि कार स्वामी किरण कावले का पति पुरषोत्तम कावले म्यूजिक टीचर था जो बडे बाल रखता था और बालो मे ब्राउन कलर लगाता था। शराब पीने का आदी था, जिन्हें मृतक के फोटो , अंगूठी एवं पी.एम रिपोर्ट में लेख हुलिया बताया तो वह किरण कावले के पति पुरषोत्तम कावले जैसा ही होना पाया गया। पुलिस को इसी दौरान पता चला कि वह चार माह से अपने घर पर नजर नहीं आ रहा है।

अंगूठी देखकर की परिवार ने पहचान

पुरषोत्तम कावले के परिजनों के संबंध में पूछताछ करने पर भाई दिलिप कावले पिता नारायण कावले निवासी बजरंग चौक खात रोड शिवाजी नगर भण्डारा में तथा पत्नि किरण कावले अपनी बहन के घर ग्राम बाघबोडी जिला भंडारा में होने की जानकारी मिली। टीम द्वारा भंडारा पहुंचकर पुरषोत्तम काबले के भाई दिलिप कावले एवं पत्नि किरण कावले को मृतक का हुलिया, फोटोग्राफ्स एवं अंगूठी दिखाकर पहचान करने पर पत्नि किरण कावले एवं भाई दिलिप कावले द्वारा उक्त मृतक पुरूषोत्तम कावले पिता नारायणराव कावले निवासी गोरेगांव का शव होना बताया।

मां को मना कर बेटी-दामाद गए थे घर

मृतक की पत्नि किरण कावले से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि पति पुरषोत्तम शराब पीने का आदी थे तथा लोगों से उधार पैसे लेते थे। लोगो द्वारा पैसे मांगने आने पर बिना बताए फोन बंद कर घर से चले जाते थे। 13 फरवरी 2024 को वह उसकी लडकी मोनिका बाडबुदे के घर काटोल में थी। पति पुरषोत्तम कावले अपने घर गोरेगांव में थे। उन्होंने पत्नी को फोन करके बताया था कि उसकी तबियत खराब है तो वह उन्हे देखने जाने वाली थी। उसकी बेटी मोनिका ने कहा कि आप मत जाओ मैं अपने पति राहुल के साथ कार से चले जाते है। दोनों शाम करीबन छह बजे कार से गोरेगांव गए। दूसरे दिन सुबह वापस काटोल आ गए। पूछने पर बेटी ने बताया कि पापा की तबीयत खराब नही है वे बहुत शराब पी रहे हैं तथा हमें लडाई- झगडा कर घर से भगा दिया तथा कहीं चले जाने का बोल रहे थे।

पिता ने नशे में किया विवाद तो की हत्या

पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक की बेटी मोनिका बाडबुदे तथा दामाद राहुल बाडबुदे से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2024 को वे दोनों मम्मी की कार क्रमांक एमएच 35-एजी 1359 से पापा को देखने के लिए काटोल से गोरेगांव गए। रात में करीब 10.45 बजे गोरेगांव पहुंचे तो मृतक पुरषोत्तम कावले अत्यधिक शराब के नशे में मिले। उन्हाेंने बेटी मोनिका एवं दामाद राहुल बाडबुदे के साथ विवाद शुरू कर दिया जिसमें बेटी दामाद राहुल मारपीट कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ने शव को कार की डिक्की में रखा और काटोल पहुंच गए। 14 फरवरी को नागपुर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद पड़े ढाबे के पीछे स्थित बाथरुम में शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।

आरोपियों के पास मिला मृतक का मोबाईल

पुलिस ने विवेचना के दौरान मृतक तथा आरोपियों के मोबाईल नम्बरों की भी जानकारी ली तो मृतक के नम्बर पर अन्तिम काल आरोपी राहुल का पाया गया। दोनों की उपस्थिति भी घटनास्थल पर पाई गई तथा मृतक का मोबाईल भी आरोपियाें के कब्जे से जप्त किया गया है।पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button