discipleship ceremony : ओम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में आरंभ हुआ शिष्योपनयन संस्कार

Shishyapananayan Sanskar started in Om Ayurveda Medical College


बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भारत-भारती, जामठी में 21 मार्च से लगातार 15 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला उमंग 2023 का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ.महेश व्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे।

उन्होंने आयुर्वेद के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर चल रही आयुर्वेद गतिविधियों, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत सरकार के सहयोग से स्थापित आयुर्वेद के विश्व स्तरीय संस्थान के विषय पर जानकारी प्रदान की। आयुर्वेद पड़ रहे सभी विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी पूर्वाग्रह के विषय में न सोचकर आने वाले स्वर्णिम भविष्य के लिए आयुर्वेद का अध्ययन करे। गुरुवार 23 मार्च को डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल के द्वारा आयुर्वेद अध्ययन कर रहे छात्रो को संबोधित किया गया। डॉ. बारंगा ने कहा कि किसी भी चिकित्सक का परम कर्तव्य है उसके रोगी की किसी भी प्रकार से रक्षा करना तथा इसके लिए आवश्यक सभी विधाओ का ज्ञान चिकित्सा विद्यार्थियों को होना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में चल रही गतिविधियो का अवलोकन कर महाविद्यालय द्वारा कोविड काल में की गई सेवा का भी उल्लेख किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button