लक्ष्य यादव को एआईआर गेट परीक्षा में मिली 166वीं रैंक।

बैतूल। जिला अधिवक्ता संघ बैतूल के वरिष्ठ सदस्य स्व.जगदीश यादव के भतीजे एवं अधिवक्ता हेमंत यादव के सुपुत्र लक्ष्य यादव ने एआईआर गेट परीक्षा में 166वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। लक्ष्य की इस उपलब्धि से अधिवक्ता परिवार सहित पूरे अधिवक्ता संघ में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर अधिवक्ता अजय सिंह चौहान महेश रावत, गिरीश गर्ग, टीटू पांडे, अवध हजारे, बलराम बलराम कुंभारे, वंदना कुम्भारे, शैलेंद्र कुंभारे, अजय सिंह चौहान और प्रशांत गर्ग, नितिन मिश्रा, सुनील अग्रवाल, प्रशांत मांडवीकर, पप्पी शुक्ला सहित सभी अधिवक्ताओं ने लक्ष्य यादव को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य यादव की यह उपलब्धि पूरे बैतूल जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




