Mandi Bhav Betul : बैतूल मंडी में मक्का की बंपर आवक, शुक्रवार को नहीं होगी मक्का की खरीदी
Mandi Bhav Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी बडोरा में मक्का की बंपर आवक हो रही है। इससे मक्का की तौल का काम नहीं हो पा रहा है। इस वजह से मंडी प्रबंधन ने शुक्रवार 6 दिसंबर को मक्का की खरीदी का कार्य बंद रखने का निर्णय ले लिया है। बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में गुरुवार को मक्का की करीब 25 हजार बोरा की आवक हुई है।