Big Accident : ताप्ती मेला से वापस लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Big Accident : बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई थाना क्षेत्र के दुनावा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त एक ही बाइक से मुलताई में ताप्ती मेला घूमने के लिए आए थे। रात में जब वापस लौट रहे थे तभी दुनावा के पास दुर्घटना का शिकार हो गए।
दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल दो युवकों की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंगोबा निवासी 28 वर्षीय अरुण अपने दो दोस्तों रंजीत कुमरे उम्र 19 वर्ष और नितिन उम्र 22 वर्ष के साथ मुलताई में ताप्ती मेले में घूमने आए थे। देर रात वे तीनों बाइक से वापस अपने गांव चंगोबा जा रहे है, तभी दुनावा के पास अचानक से इनकी बाइक को अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक से तीनों गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी दीपक घिड़ोड़े पायलट के साथ मौके पर पहुंचे। तीनो को सरकारी अस्पताल लाया गया, जिसमें से रंजीत कुमरे 19, अरुण आदिवासी 26 की मौत हो गई। घायल नितिन कुमरे 22 साल गंभीर घायल हो गया जिसे बैतूल रेफर कर दिया गया है।




