बड़ा हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत

Accident News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुआड़ी के पास कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।इससे बाइक पर सवार ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार एक दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ग्राम बाकुड़ निवासी मंदरू धुर्वे अपने दाेनों दामाद साजन कुमरे और विकास कुमरे के साथ बाइक पर बैठकर शोभापुर गांव ज रहे थे। जुआड़ी गांव के पास बैतूल की ओर से अंधी रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक समेत उछलकर सड़क के किनारे फिंका गए। गंभीर चोट आने के बाद मंदरू धुर्वे और साजन कुमरे की मौके पर ही मौत हो गई। विकास कुमरे को गंभीर रूप से घायल अवस्था में घोड़ाडोंगरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने साेमवार को कार को जब्त कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। बताया गया है कि कि शोभापुर गांव में दीपावली मनाने के लिए तीनों लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान कार ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button