Support Price Moong : मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द खरीदने शुरू हुए पंजीयन, जानें कहां करा सकते हैं पंजीयन

मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रू एवं उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रूपये घोषित

MP Former News: बैतूल। मध्यप्रदेश में तीसरी फसल के रूप में बोई गई मूंग और उड़द की सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी। इसके लिए किसानों के पंजीयन की शुरुआत 8 मई से प्रारंभ कर दी गई है।
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा की है। मंत्री पटेल ने बताया है कि  आज से ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन प्रारंभ किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं 10 जिलों में (जहां उत्पादन होता है) उड़द के पंजीयन किए जाएंगे।
उन्होंने सभी किसान भाईयों-बहनों से आग्रह किया है कि आप समर्थन मूल्य पर अपनी उपज की बिक्री हेतु 19 मई के पहले पंजीयन अवश्य करवाएं। भारत सरकार द्वारा मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रूपये एवं उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रूपये जारी किया गया है। बैतूल जिले में भी बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा गर्मी में तीसरी फसल के रूप में मूंग की बुवाई की है।
पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था यहां की है: 
1. ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र।
2. जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र।
3. तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र,  सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र।
4. एम.पी. किसान एप पर किसान उपज बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

इन जिलों में होगी खरीदी:

मूंग (32 जिलों में) :- नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बडवानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिन्दवाडा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मण्डला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर एवं बालाघाट में खरीदी की जायेगी।
उड़द (10 जिलों में):- जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिन्दवाडा, पन्ना, मण्डला, उमरिया,सिवनी एवं बालाघाट शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button