Moong On Support Price : मध्यप्रदेश के 32 जिलों में सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी मूंग, 8 मई से पंजीयन होंगे

खरीदी कब से होगी अभी सरकार ने तय नही की है तिथि, 10 जिलों में होगी उड़द की खरीदी

MP Farmer News: मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द की खेती करने वाले किसानों से सरकार समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी करेगी। इसके लिए 8 मई से किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सरकार के इस कदम की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया है कि  प्रधानमंत्री नरेन्द  मोदी के नेतृत्व में हम किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में हमने मध्यप्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु 8 मई 2023 से पंजीयन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है । किसान भाई 19 मई 2023 तक अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसलों के पंजीयन करवा सकते हैं।  प्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं 10 जिलों में उड़द (जहां उत्पादन होता है) के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन किए जाएंगे।
मूंग की खरीदी इन 32 जिलों में होगी : 
प्रदेश में  नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खण्डवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बडवानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिण्ड, भोपाल, सिवनी, छिन्दवाडा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मण्डला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर एवं बालाघाट जिले में मूंग के लिए पंजीयन होंगे और खरीदी की जाएगी।
उड़द की खरीदी प्रदेश के इन 10 जिलों में होगी- 
मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिन्दवाडा, पन्ना, मण्डला, उमरिया,सिवनी एवं बालाघाट जिले में उड़द की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
पिछले साल इस मूल्य पर हुई थी खरीदी

शासन के द्वारा वर्ष 2022 में मूंग का समर्थन मूल्य  7225 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। देरी से खरीदी प्रारंभ होने की वजह से कई किसानों ने मंडी में ही अपनी उपज बेच दी थी। इस बार पंजीयन की तिथि तो घोषित कर दी गई है लेकिन खरीदी कब से शुरू होगी इसकी तिथि सरकार द्वारा तय नही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button