डॉ. नवीन वागद्रे की नई पुस्तक का लोकार्पण

रामायण और गीता के जीवन मूल्यों को स्वास्थ्य से जोड़ा

बैतूल। बोरी वाले बाबा की तपस्थली स्थित माधव गौशाला में गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत प्राकृतिक चिकित्सा प्रमुख डॉ. नवीन वागद्रे ने अपना जन्मदिन आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने समाज और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित अपनी पुस्तक रामायण : सेहत और जीवन का संगम का प्रकाशन एवं विधिवत विमोचन पूज्य श्यामदास जी के सान्निध्य और आशीर्वाद में किया। कार्यक्रम में गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के दायित्वकर्ता, सेवादार, भक्त एवं इष्टमित्र उपस्थित रहे।

पुस्तक रामायण : सेहत और जीवन का संगम में रामायण और श्रीमद्भगवद्गीता में निहित जीवन मूल्यों को स्वास्थ्य और जीवनशैली के दृष्टिकोण से सरल और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें भगवान राम के धैर्य, माता सीता के संयम, हनुमान जी के समर्पण और शबरी के सात्त्विक भोजन जैसे उदाहरणों के माध्यम से संतुलित जीवन का संदेश दिया गया है, जिसमें शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन स्पष्ट बना रहे। साथ ही गीता के कर्मयोग, ध्यान और सात्त्विक आहार को आधुनिक जीवन से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

जन्मदिन के अवसर पर डॉ. नवीन वागद्रे को बड़ी संख्या में शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज से मिला यह प्रेम और आशीर्वाद उन्हें सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के लिए आगे भी प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button