गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने सांसद को सौंपा धर्मादेश

बैतूल। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं जिले के सांसद डीडी उईके को गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने गौ धर्म संसद में पारित बिल की कॉपी और धर्मादेश सौंपा। गौ सांसद ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर जोर दिया और कहा कि वह इस अभियान के लिए तन, मन, धन से समर्पित हैं और इस मिशन को पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं।
यह ज्ञापन गौ धर्म संसद के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पारित हुआ था। दिल्ली के तेरापंथ में 2 अगस्त से 6 अगस्त तक चली इस गौ धर्म संसद में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के प्रस्ताव को पारित किया गया था, और इसी कड़ी में आज बैतूल के सांसद डी डी उईके को यह ज्ञापन सौंपा गया। गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ ने कहा, हमने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए हम पूरी तरह समर्पित हैं। गौ माता हमारी संस्कृति और परंपरा की धरोहर हैं, और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवराज मालवीय श्री गौड़ के साथ कई प्रमुख व्यक्ति भी मौजूद थे, जिनमें डॉ. राकेश मालवीय, विक्की पवार, अचल अग्रवाल, संजय सोनी, मनीष वर्मा, प्रदीप सरनेकर, सुमित मानकर, ऐश्वर्य राठोर वासुदेव, दीपक वर्मा, बंटी मालवीय, कमल सिंह राजपूत, मोहन यादव, पप्पू शाहरुख, मोहित, अमित, सुखदेव, कृष्णा, दीपक पाल, नामदेव, राजेश राय, चेतन गिरी आदि शामिल थे। गौ सांसद युवराज मालवीय ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि वह और उनका पूरा समूह गौ माता के संरक्षण और सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सांसद डीडी उईके से आग्रह किया कि इस मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि जल्द ही गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल सके।




