विश्वकर्मा मंदिर में 25 मई से होगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा।
विशाल शोभायात्रा के साथ होगा सात दिवसीय भागवत आयोजन का शुभारंभ। विश्वकर्मा समाज की बैठक में दी गई जिम्मेदारियां, कथा आयोजन को लेकर उत्साह । 22 यजमानों के साथ होगा भव्य श्रीमद्भागवत गीता आयोजन।

बैतूल। गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में 25 मई से शुरू होने जा रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत गीता आयोजन को लेकर रविवार को सामाजिक बंधुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन को लेकर समाजजनों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विश्वकर्मा समाज समिति जिला बैतूल द्वारा आयोजित यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 25 मई से 31 मई तक विश्वकर्मा मंदिर बैतूल गंज में होगा। आयोजन का शुभारंभ 25 मई सोमवार को सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर से प्रारंभ होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आहूजा होंडा शोरूम, टांगा स्टैंड, शनि मंदिर, कांती शिवा चौक, मेकेनिक चौक और माता मंदिर होते हुए पुनः विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी।
इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आचार्य पंडित भागवताचार्य डॉ. पुष्कर परसाई के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत गीता कथा का वाचन होगा। आयोजन में 22 यजमान सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन भगवान विश्वकर्मा एवं भगवान लक्ष्मीनारायण जी की प्रेरणा से समाज एवं समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है।
बैठक में समाज समिति के पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्थिक सहयोग की अपील भी की। युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी, डॉ. रामकिशोर मालवी सहित अनेक समाजजनों द्वारा सहयोग राशि प्रदान की जा रही है। यजमानों में उर्मिला रमेश मालवी, स्नेहलता नरेंद्र मालवी, चंद्रकांता मदन मालवी एवं आलोक मालवी, कांता सीएल मालवी, गणेश गायत्री मालवी, पुष्पा शशिकांत मालवी, कंचन कमल मालवी, निशा हर्ष मालवी, नीलिमा विष्णुकांत मालवी, पुष्पलता चंद्रशेखर, नम्रता वीरेंद्र मालवी, अंजनी गोवर्धन मालवी, तुलसी रामदयाल मालवी, दीपा राजू मालवी, रामशिला डॉ. आरडी विश्वकर्मा, उषाकिरण तनय मालवी, कंचन पंकज मालवी, ज्योति जितेंद्र मालवी, राजकुमारी ऋषिराम मालवी, ममता मधुकर मालवी एवं सुनिता बलवीर मालवी सहित अन्य श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।
विश्वकर्मा समाज समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।




