बैतूल में आसा की नई टीम गठित, सतनाम सिंह बावरा बने जिलाध्यक्ष

जसमत सिंह डागी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की नियुक्तियां

बैतूल। आल सिख-सिकलीगर एसोसिएशन (आसा) मध्यप्रदेश ने बैतूल जिले में संगठन की नई टीम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह बावरा और प्रदेश सचिव हिम्मत सिंह भाटिया की सहमति से सतनाम सिंह बावरा को जिला अध्यक्ष और जसमत सिंह डागी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जनमानस कल्याण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष किशोर धोटे, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे, कृष्णकांत गावंडे, प्रकाश गारवे, दुर्गेश भारती, दुर्गेश ठाकुर, चंचल राजपूत, चंदन सिंग एवं विश्व हिंदू परिषद बैतूल के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button