Assistance being provided in the marriage of daughters: शगुन योजना से गरीब बेटियों के विवाह में की जा रही सहायता

शगुन योजना से गरीब बेटियों के विवाह में की जा रही सहायता

बैतूल। सनातन युवा सेना, जिले में गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, अपने निःशुल्क रजिस्ट्रेशन और शगुन योजना के माध्यम से गरीब बेटियों के विवाह में उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान कर रही है। यह संस्था समाजसेवी गुरदयाल सोनी द्वारा गंगानगर, राजस्थान से संचालित की जा रही है और इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है। सनातन युवा सेना की शगुन योजना को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान है। इंदौर से स्टेट हेड जय प्रकाश भार्गव और बैतूल जिला इंचार्ज राजेश पेशवे, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं, इस योजना के तहत हर घर-परिवार में उपहार सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी पूरे तन, मन और धन से निभा रहे हैं।

सोमवार 10 जून को प्रताप वार्ड, टिकारी की बिटिया अनिता कुमरे, जिनकी स्थिति बहुत दयनीय थी, अनिता के घर सनातन युवा सेना की टीम ने जाकर उपहार सामग्री प्रदान की। यह उपहार पाकर अनिता का पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इस कार्यक्रम में जिला इंचार्ज राजेश पेशवे आर्मी फील्ड ऑफिसर, सुप्रिया पेशवे, सरिता डोंगरे, कविता मालवी प्रदेश युवा वाहिनी प्रेसिडेंट, श्रीमती प्रेमलता वरवड़े, मोहन सुनील कवडे, सागर पिंपलकर, निर्मला उइके, आशा नायर, मुलताई से फील्ड ऑफिसर दुर्गा उइके, आशा साहू, आमला से माधुरी सांधे और शारदा साहू उपस्थित थे। सनातन युवा सेना कमिटी के सदस्य, भूतपूर्व सैनिक सुग्रीव नंदवंशी, आमला से जगदीश साहू, गणेश सूर्यवंशी, सारणी से गणेश गोहे, प्रवीण हारोधे, राजेश इरपचे और शिवदयाल धुर्वे ने शगुन योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

— समाजसेवा का बेहतर उदाहरण–

सनातन युवा सेना का यह कार्य जिले में गरीब परिवारों के लिए एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है और समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहा है। संस्था के प्रयासों से बेटियों के विवाह में सहयोग मिल रहा है। पूरे समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हो रहा है। सनातन युवा सेना गरीब और वंचित परिवारों की मदद करके समाज में एक नई उम्मीद की किरण बनकर उभर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button