Ladli Behna Yojana : ग्राम घोघरी में बांटे लाडली बहना योजना के स्वीकृत पत्र

Ladli Behna Yojana: Approved letter of Ladli Behna scheme distributed in village Ghoghari

बैतूल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्राम घोघरी में लाडली बहना योजना के स्वीकृत पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर आनंद प्रजापति जिला उपाध्यक्ष भाजपा के साथ में विधानसभा संयोजक मधु पाटणकर, बडोरा मंडल के अध्यक्ष नीतू पटेल, बैतूल बाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पवार, भाजपा नेता पंडरी गायकवाड सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेस के द्वारा 1500 रुपए का झूठा लालच देकर फार्म भरे जा रहे हैं उससे सावधान रहें क्योंकि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में किसानों के कर्ज माफी की झूठी घोषणा से वोट हासिल किए थे, अब उस से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार के द्वारा गरीबों की हर तरह की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसके लिए आप भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें। इस अवसर पर सभी को पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री रामेश्वर तेली के कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भी दिया गया।

जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने बताया कि भारत सरकार में पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री रामेश्वर तेली आज 9 जून को 4:30 बजे घोघरी जलाशय सहित निर्गुढ़ डेम, मेंढा डेम का अवलोकन करेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त जलाशय पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा विधायक रहते स्वीकृत कराए थे, जो अब पूर्ण हो रहे है। 9 जून के कार्यक्रम में भाजपा के तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में घोघरी जलाशय से मिलने वाले किसानों को पानी का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद श्री तेली पारसडोह डैम का भी निरीक्षण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button