किसानों के लिए खुशखबरी: मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी 12 जून से प्रारंभ होगी

मध्यप्रदेश में 12 जून से 31 मई तक मूंग और उड़द समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार

Purchase of moong at support price : बैतूल।  मध्यप्रदेश में तीसरी फसल के रूप में बोई गई मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर सरकार 12 जून से खरीदी करेगी। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीदी प्रारंभ करने की तिथि की जानकारी ट्वीट की है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी narendramodi के नेतृत्व में हम मध्यप्रदेश के किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमने मध्यप्रदेश में 12 जून से 31 जुलाई 2023 तक समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसलों की खरीदी करने का निर्णय लिया है।भारत सरकार द्वारा खरीफ़ वर्ष 2022 के लिए मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रू एवं उड़द का समर्थन मूल्य 6600 रू जारी किया गया था।

प्रदेश में बड़े पैमाने पर किसानों के द्वारा गेहूं की कटाई करने के बाद मूंग की खेती की जा रही है। तीसरी फसल का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान बड़ी मेहनत कर रहे हैं। सरकार भी किसानों की मेहनत का उचित मूल्य मिले इसके लिए मूंग और उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। बैतूल जिले में जिले में इस बार 20 हजार हेक्टेयर रकबे में किसानों ने मूंग की बुवाई की है।

 

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए जिले भर में 2115 किसानों ने पंजीयन करवाया है। किसानों के द्वारा कृषि उपज डी में मूंग बेची जा रही है जहां समर्थन मूल्य से करीब एक हजार रुपये कम दाम मिल रहे हैं। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का पंजीयन करने के लिए आठ केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर 2115 किसानों ने पंजीयन करवाया है जबकि गत वर्ष मात्र 1115 किसानों ने ही पंजीयन कराया था।वर्ष 2022 में जिले में दो हजार टन मूंग की खरीदी का लक्ष्य दिया गया था जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 2500 टन कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button