Betul news: निहारिका ने नीट परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, पहले ही प्रयास में मारी बाजी

बैतूल। जिले के पाढ़र निवासी मेधावी छात्रा कुमारी निहारिका राठौर ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 720 में से 624 अंक हासिल कर सफलता पाई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में, गांव में खुशी का माहौल है। निहारिका का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज, सिवनी में एमबीबीएस के लिए हुआ है, जिससे उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प को एक नई पहचान मिली है। निहारिका पाढ़र के होटल व्यवसायी घनश्याम राठौर की पुत्री है। निहारिका ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। प्रारंभिक शिक्षा सतपुड़ा वैली बैतूल से प्राप्त करने वाली निहारिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी सफलता ने उनके परिवार को गर्व से भर दिया है और पूरे गांव के लिए वे प्रेरणा बन गई हैं।




