डॉ. संजीव शर्मा और डॉ. शिवकुमार रघुवंशी बने जिला स्वास्थ्य अधिकारी।

न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी शुभकामनाएं।

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बीएमओ डॉ. संजीव शर्मा एवं शाहपुर विकासखंड के सीबीएमओ डॉ. शिवकुमार रघुवंशी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बैतूल के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में पदोन्नति प्राप्त करने वाले दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन एवं जनहित में कार्य करते रहेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान डॉ. केदार सिंह जाटव, डॉ. रत्नेश खाड़े, डॉ. विनोद शाक्य, डॉ. गोविन्द प्रसाद साहू तथा जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजपूत सहित विभागीय अधिकारियों ने भी पदोन्नति पर बधाई दी।

कार्यक्रम में न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, डीपीएम यूनिट, मलेरिया यूनिट, टीकाकरण शाखा, टीबी शाखा, कुष्ठ शाखा सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण एस.आर. दीक्षित, मनीष श्रीवास, संजय ठाकुर, रामेन्द्र मालवी, संजीव लोखण्डे, प्रकाश माकोड़े, प्रवीण मेहुणकर, दीपक सोनी, आनंद धुर्वे, अनिल देशमुख, तापीदास चढ़ोकार, नीलेश दवण्डे, दीपक झारिया, ऋषि पराडकर, डॉ. पुरुषोत्तम सरयाम एवं बलदेव बर्डे सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शर्मा एवं डॉ. रघुवंशी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button