BJP News : भाजपा की सरकार बनी तो 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा गेहूं

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में जारी किया अपना संकल्प पत्र

MP News: letter of resolution: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा किसानों को केंद्र में रखकर की गई है। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों से 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं की खरीदी करने का संकल्प लिया गया है।

इसे लाड़ली बहना की ही तरह किसानों के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। अब तक सरकार के द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 2150 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर कर रही थी। गेहूं की खरीदी करने के लिए दाम बढ़ाने से किसानों को बेहद लाभ प्राप्त होगा। भाजपा ने इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को साधने के लिए संकल्प पत्र में यह बड़ी घोषणा कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद हम 2700 रुपये प्रति क्विंटल और धान की खरीद हम 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करेंगे। जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए हम 3 लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे।तेंदूपत्ता के लिए 4,000 हजार रुपये प्रति मानक बोरा देने का काम हम करेंगे। हर एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय बनाया जाएगा। हर एसटी ब्लॉक में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय हमने किया है।इस बार के संकल्प पत्र में 1 करोड़ 30 लाख बहनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ हम घर की सुविधा की सुविधा भी देंगे।गांव की बहनों को लखपति बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग एंड स्किल डेव्हलपमेंट का काम हम शुरू करेंगे।

2003 में मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की दर 0.61% थी, जो आज भाजपा सरकार के 20 साल के कार्यकाल में बढ़कर 24% हो चुकी है। 2003 में यहां 4,231 हेक्टेयर जमीन की ही सिंचाई हो पाती थी, जो आज बढ़कर 16,284 हेक्टेयर हो चुकी है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चाहे वो मध्य प्रदेश का विकास हो या अन्य किसी प्रदेश के विकास की बात हो, उसके मुल में हमेशा गरीब कल्याण की बात होती है। गरीबों के सशक्तिकरण के लिए हमारा मंत्र है – रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म।

उन्होंने कहा कि समय के साथ साथ घोषणा पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई है। क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर फिर भुलाने का काम किया है। लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया है और इसे जमीन पर उतारने का काम भी किया है। ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button