अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भीमपुर में जागरूकता । कार्यक्रम आयोजित।

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना भीमपुर के मंगल भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता तथा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता कास्दे, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती सुमित्रा इवने तथा मनोनीत जनपद सदस्य मीरकाय बारस्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सीडीपीओ श्रीमती रामबाई गुबरेले, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित थीं।




