All India Yadav Mahasabha: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने बनाई नई जिला कार्यकारिणी, संतोष यादव बने अध्यक्ष
मंच से उठी अहीर रेजिमेंट और भवन निर्माण की मांग, वरिष्ठों का हुआ सम्मान
चिचोली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैतूल जिला कार्यकारिणी का गठन मां चंडी दरबार, गोधना में भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश महासचिव सियाराम यादव, सुभाष यादव, रामरतन यादव, डॉ. तुलसीराम यादव, और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष यादव ने भाग लिया। आयोजन में युवा जिला अध्यक्ष उमेश यादव और समाज के अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने समाज को एकजुट रहने का मंत्र दिया और भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग उठाई। उन्होंने बैतूल में यादव समाज भवन निर्माण पर भी जोर दिया। जिला अध्यक्ष संतोष यादव ने अपने उद्बोधन में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि भरत पटेल, प्रदेश महासचिव सियाराम यादव, रामरतन यादव, डॉ. तुलसीराम यादव, महिला जिला अध्यक्ष ममता यादव, युवा जिला अध्यक्ष उमेश यादव, सुभाष पटेल, श्याम यादव, नारायण यादव, दीपक यादव, रोशन यादव समेत बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संतोष यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया, जबकि हरि यादव, इंदल यादव, भूरा यादव और विराम यादव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। महासचिव पद पर सुखदेव यादव, दीपक यादव, गोलमन यादव, वीरेंद्र यादव, नेकराम यादव, और अन्य कई सदस्यों को चुना गया।
कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में मुकेश यादव, संगठन मंत्री अभिमन्यु यादव, और जिला मीडिया प्रभारी सेवकराम यादव को शामिल किया गया। ब्लॉक अध्यक्षों में चिचोली के रामदास यादव, आमला के परसराम यादव, भीमपुर के सियाराम यादव, बैतूल ग्रामीण के राजकुमार यादव, शाहपुर के मेलाराम यादव, और भैंसदेही के महादेव यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। राजेंद्र यादव (चिरापटला), कृष्णा यादव (झापल), और नंदन यादव (पाढर) को मंच से शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी सेवकराम यादव ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और विकास की नई राह प्रशस्त की गईं।