international monks union:बैतूल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय भिक्षु संघ का होगा आगमन

ग्राम सावंगा में होगा अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक संगायन, आठ देशों के भिक्षु करेंगे बुद्ध वचनों का उद्घोष


बैतूल। ग्राम सावंगा में 1 फरवरी को ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक संगायन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत सहित म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, ब्राजील, अमेरिका, वियतनाम और लाओस के 50 से अधिक बौद्ध भिक्षु भाग लेंगे। इस आयोजन में बुद्ध वचनों का उद्घोषण और दीघनिकाय गाथाओं का पठन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे प्रज्ञा बुद्ध विहार, भारत भारती, जामठी में भिक्षु संघ के स्वागत से होगी, जिसके बाद सावंगा में भोजन दान एवं त्रिपिटक संगायन होगा। आलोक ट्रस्ट बैतूल ने सभी उपासक-उपासिकाओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार भिक्षु संघ प्रातः 10 बजे प्रज्ञा बुद्धविहार, भारत भारती, जामठी में पहुंचेगा, यहां भिक्षु संघ का भव्य स्वागत होगा। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम होगा। आलोक ट्रस्ट द्वारा भिक्षु संघ के लिए भोजनदान किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक संगायन और संघदान का आयोजन होगा। भिक्षु संघ के स्वागत के लिए जिलेभर से बौद्ध अनुयायी जुटेंगे। आयोजन समिति ने अपील की है कि सभी अनुयायी सफेद वस्त्रों में ही शामिल हों और समय पर पहुंचें। यह ऐतिहासिक अवसर बैतूल जिले के लिए गौरव का क्षण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button