Mukhyamantri Kanyadan Yojana : अब बेटियों को सामग्री नही पूरी राशि का चेक मिलेगा
Chief Minister Kanyadan Scheme: Now there will be no check for the full amount of daughters

Mukhyamantri Kanyadan Yojana : बैतूल। मध्यप्रदेश में सरकार अब बेटियों का विवाह कराने पर सामग्री के स्थान पर पूरी राशि चेक के माध्यम से भेंट करेगी। अभी बेटियों का कन्यादान करने के बाद सरकार की ओर से गृहस्थी की सामग्री दी जाती है। सामग्री की गुणवत्ता खराब होने की लगातार प्रदेश भर से शिकायत मिल रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इनमे बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बुरहानपुर में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बेटियों को उपहार की बजाय सीधे चेक की राशि उनके खाते में जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह के सम्मेलन में शामिल होकर अपनी शादी करने वाले प्रति जोड़े के लिए शासन ने 55 हजार रूपये की व्यवस्था की है।
जिसमें प्रत्येक जोड़े को 11 हजार रूपये की राशि के साथ 38 हजार रूपये की राशि की पारिवारिक उपयोग में आने वाली सामग्री दी जा रही है। इसके अलावा आयोजन व्यवस्था बनाने के लिए आयोजन समिति को 6 हजार रूपये प्रति जोड़े के हिसाब से राशि प्रदान की जा रही है।